मथुरा। भाजपा नेताओं के साथ बैठक करते औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। औद्योगिक विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने रविवार की शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। मंत्री ने नेताओं से जिले में किए जा रहे प्रदेश सरकार की योजनाओं के विकास कार्यों की जानकारी ली। नेताओं ने ट्रैफिक पुलिस, डूडा और जल निगम के अधिकारियों की शिकायत मंत्री से की।
मंत्री ने कहा कि काम न करने वाले अधिकारियों की जानकारी दें, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मंत्री देर शाम मथुरा पहुंचे थे। रात्रि में मंत्री ने अधिकारियों से भी विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, रविकांत गर्ग, नगेंद्र सिकरवार, राजू यादव, राजवीर सिंह, गंभीर सिंह, श्याम चतुर्वेदी, कौशल बंसल, ज्ञानेंद्र राणा, बंटी शर्मा, चंद्रपाल कुंतल, कमला प्रसाद, अनिल मालवीय, हेमंत अग्रवाल, सुरभि पाठक, नीरू आदि मौजूद थे।