फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रांतीय शिविर में शिक्षकों की 27 सूत्री मांगों पर मंथन

Fri, 30 Jun 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रांतीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इसमें अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित 27 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वृंदावन स्थित स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ आश्रम में 26, 27 एवं 28 जून को ग्रीष्मकालीन प्रांतीय शिविर संगठन के अध्यक्ष जगदीश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रथम दिन अध्यक्ष जगदीश पांडेय के उद्बोधन के साथ प्रदेश के अनेक शिक्षाविदों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया। दूसरे दिन के प्रथम सत्र में संगठन और उसकी संरचना पर गंभीरता से विचार मंथन हुआ। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के निजीकरण का घोषणा पत्र एवं पुरानी पेंशन योजना के लागू करने के विषय पर विचार गोष्ठी संपन्न हुई। तीसरे दिन के प्रथम सत्र में शिक्षकों के मुद्दे और संघर्ष के कार्यक्रम तय किए गए। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. उमेश त्यागी तथा प्रदेश महामंत्री लाल मणि द्विवेदी को सम्मानित किया गया। इसी सत्र में प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल व महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें