फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग को साफ-सुथरा एवं अतिक्रमण मुक्त किया जाए : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में अतिक्रमण से संबंधित बैठक में निर्देश दिए कि वृंदावन परिक्रमा मार्ग को पूर्ण रूप से साफ-सुथरा एवं अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उन्होंने कृष्णापुरी से डीग गेट तक, लक्ष्मी नगर से कृष्णापुरी जनरलगंज, होलीगेट, द्वारिकाधीश मंदिर आदि क्षेत्रों के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मथुरा वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि परिक्रमा मार्ग में जो सड़कें टूटी या गड्ढे हों उन्हें तत्काल ठीक किया जाए। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात से जनपद में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए गहन मंथन किया।
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों पर बैरियर लगाने एवं चार पहिया वाहनों के पार्किंग आदि पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने जनपद में ई-रिक्शा जाम के संबंध में कहा कि ई-रिक्शा व ऑटो को एक निश्चित स्थान पर रोका जाए तथा कलर कोडिंग करके इनके मार्ग चिन्हित किए जाएं। अतिक्रमण हटाने के पश्चात नगर निगम, लोक निर्माण एवं पुलिस की जिम्मेदारी निश्चित की जाए जिससे पुन: अतिक्रमण न हो। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. ब्रजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, एसएलओ सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें