फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : होटल और आश्रमों में की जाएगी मॉपिंग

विज्ञापन
मथुरा। कोररोना वायरस के संदर्भ में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम सर्वज - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस से संबंधित बैठक हुई, जिसमें कोरोना वायरस को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में कोरोना वायरस से बचने के उपचार भी बताए गए। होटल और आश्रमों केे मॉपिंग (साफ-सफाई) के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वहां पहुंचने वाले लोग किसी भी तरह के संक्रमण से बचें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं है, किन्तु जनपद में विदेशियों के निरंतर आवागमन के कारण कोरोना वायरस के प्रति सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना जिला अस्पताल में दें। सौ शैय्या अस्पताल में भी आईसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के किसी भी रोगी के संपर्क में आने से बचें, डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न खाएं, बार-बार चेहरे तथा नाक, मुंह के पास हाथ न लगाएं। सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, मॉल, मेला आदि भीड़ वाले स्थानों पर जहां तक संभव हो न जाएं एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
उन्होंने बताया कि जुकाम, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। वार्तालाप करते समय उचित दूरी बनाए रखें। कम से कम लोगों से हाथ मिलाएं तथा समय-समय पर हाथों को साबुन से धोएं। उन्होंने बताया कि खांसते या छींकते समय रुमाल या कोई कपड़ा मुंह पर अवश्य रखें, जिससे वायरस वातावरण में न फैले। इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, एसएलओ सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

सेना भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया
सेना भर्ती कार्यालय आगरा के कर्नल निदेशक भर्ती अभय सिंह ने बताया है कि आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए 17 मार्च से 6 अप्रैल 2020 तक ईगल ग्राउंड मथुरा कैंट में होने वाली भर्ती प्रक्रयिा को स्थगित कर दिया गया है। कर्नल ने बताया कि भारत सरकार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा द्वारा अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस का प्रभाव न फैले इस हेतु एवं अभ्यर्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भर्ती रैली को आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रैली के संबंध में अभ्यर्थियों को बाद में सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें