फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में अब तक नहीं मिल रहा 7वां वेतनमान

विज्ञापन
मथुरा। वेटरनरी विश्वविद्यालय में पहुंचे प्रमुख सचिव पशुधन भुवनेश कुमार, साथ हैं कुलपति प्रोफेस - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोविड-19 लैब देखने के लिए वेटरनेरी यूनिवर्सिटी पहुंचे प्रमुख सचिव पशुधन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ बैठक की। पहली बार यूनिवर्सिटी आए प्रमुख सचिव को यहां की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनके समक्ष समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 लैब स्थापित कराई है। इसे देखने के लिए प्रमुख सचिव पशुधन भुवनेश कुमार यहां पहुंचे। लैब के साथ उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस के अन्य प्रोजेक्ट भी देखे। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। लॉकडाउन से पहले ही पशुधन प्रमुख सचिव बने भुवनेश कुमार ने यूनिवर्सिटी की शैक्षिक और शोध गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान यहां की समस्याओं को भी समझा। इसमें यूनिवर्सिटी को अब तक सातवां वेतनमान न मिलना, रिक्त पद, नए कॉलेजों के लिए पद सृजन सहित अन्य आवश्यकताएं बताई। इस दौरान कुलपति प्रो. जीके सिंह, डीन एसके गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें