फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यमुना को प्रदूषण से मुक्त करना ही सच्ची पूजा’

Sun, 31 Jan 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना रक्षक दल की रविवार को बैठक में यमुना में सीधे गिर रहे नालों के विरोध में एक फरवरी को चीरघाट पर होने वाले सत्याग्रह, नाला टेप करने की रणनीति बनाई गई। मारुती नगर कैलाश स्थित सीएल शिशु शिक्षा निकेतन में हुई बैठक में संतों एवं नगरवासियों ने आंदोलन के लिए अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अघोर शक्ति पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर बालयोगेश्वर गिरि महाराज की अध्यक्षता में अघोर शक्ति पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर बालयोगेश्वर गिरि ने कहा कि हम सभी हर तरह से यमुना रक्षक दल के साथ रहेंगे।

दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि दिल्ली यमुनोत्री का पानी पी रही है और ब्रज के लिए यमुना में मल-मूत्र छोड़ रही है, यह असहनीय है। राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यमुना में केवल फैक्ट्रियों का विषैला जल, नालों का गंदा पानी बह रहा हैै।
विज्ञापन


मां यमुना को प्रदूषण से मुक्त कर स्वच्छ व अविरल बनाना ही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची पूजा है, युवा प्रदेश अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि मां यमुना के लिए सभी युवाओं को एकसाथ आना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग एक फरवरी को दोपहर 12 बजे चीरघाट पर एकजुट हों।
 
इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष चन्द्र लाल शर्मा, महंत शेषानंद, महंत अमरदास, महंत प्रियाशरण, दामोदर शास्त्री, जगदीश शास्त्री, जानकी शरण, ब्रजभूषण मिश्रा, महेश बाबा, गोपी शर्मा, सौरभ द्विवेदी, आचार्य सुरेश उपाध्याय, महंत हरिदास, वेद प्रकाश मिश्रा, आचार्य विश्वनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें