फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं का थोक बाजार रहा बंद

विज्ञापन
बंद पड़ी संजय बाजार की दवाओं की दुकान। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। पिछले दिनों ओल के दवा एजेंट की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मथुरा के थोक दवा विक्रेताओं में हड़कंप है। दो दिन पूर्व 10 दवा विक्रेताओं के सैंपल भरे गए, उनकी अभी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक के मथुरा के दवा विक्रेताओं के संपर्क में आने के बाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को मथुरा का थोक बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान बुधवार को नगर निगम के द्वारा संजय मार्केट, ब्रजवासी मार्केट आदि सभी दवा मार्केट को सैनिटाइज किया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला यादव ने बताया कि 10 दवा विक्रेताओं के सैंपल लिए गए हैं, इनके सैंपल का हम लोग इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट न आने के बाद दो दिन के लिए पुन: थोक बाजार को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए इमरजेंसी दवाओं की बिक्री 24 घंटे रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो दवाएं उनके पड़ोस की दुकानों पर आसानी से मिल रहीं हैं जो वह यहां आकर भीड़ न बढ़ाएं तो उनके लिए अच्छा होगा। संगठन के उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महामंत्री राहुल वार्ष्णेय, महेश अग्रवाल आदि ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

दवाइयों की दुकानों पर रही भीड़
मथुरा के थोक दवाओं की दुकानें बंद होने का असर रिटेल दुकानों पर दिखाई दिया। सुबह दुकान खुलने से पहले ही लोगों की लाइन लग गई। मथुरा के होलीगेट, कोतवाली रोड़, आगरा रोड़ पर दवाओं की रिटेल दुकानों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें