फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता मिला कोरोना पॉजिटिव, संख्या सात हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी में बुधवार को बलदेव के गांव सेहत निवासी सब्जी विक्रेता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या सात हो गई है। 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता आगरा में फड़ पर सब्जी बेचता था। आशा की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 19 अप्रैल को सब्जी विक्रेता समेत 36 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजे थे। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 35 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव तथा एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सब्जी विक्रेता को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

बलदेव क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आगरा आना-जाना रहता है। कई लोग आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में भी गए थे, जिनके सैंपल लिए गए हैं। इसी दौरान आशा के माध्यम से पता चला था कि गांव सेहत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति आगरा में फड़ पर सब्जी बेचता है। इस सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 अप्रैल को सब्जी विक्रेता को पत्नी समेत होम क्वारंटीन किया था।
सब्जी विक्रेता समेत 36 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि बुधवार की शाम आई रिपोर्ट में सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके अतिरिक्त 35 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सब्जी विक्रेता को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें