मेडिकल स्टोर के पीछे के दरवाजे से दवा बिक्री करते दुकानदार की दुकान बंद कराते चौकी इंचार्ज धर्मे
- फोटो : MATHURA
मथुरा। हॉटस्पॉट पर दवा की होम डिलीवरी करना मुश्किल हो रहा है। कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि चिह्नित मेडिकल स्टोर संचालकों के फोन नहीं उठ रहे हैं। इन्हीं दवा विक्रेताओं द्वारा नियमों को ताक पर रखकर दुकान से दवा की बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलने पर ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने चेतावनी दी है। मौके पर दुकान के पीछे के गेट से मेडिकल स्टोर संचालक दवा बेचता मिला।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली कि होलीगेट क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने पीछे की गली में दुकान का गेट खोल रखा है और ग्राहकों को दवा दी जा रही है। शिकायत पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार को दुकानदार दवा बेचता मिला। इसके तत्काल बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह आ गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुकानदार को चेतावनी दी गई है कि यदि आगे दुकानदार ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया तो कार्रवाई होगी।