फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महापौर व नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

विज्ञापन
यमुना घाट का निरीक्षण करते महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त जगप्रवेश। 
विज्ञापन
मथुरा। गंगा दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश ने नगर निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंगाली घाट, राजा घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट, असकुंडा घाट सहित यमुना पार के कच्चे घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बोट के माध्यम से भी घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त ने सभी घाटों तथा उनसे जुड़े मार्गों पर 24 घंटे उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित चूना छिड़काव कराने और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी घाटों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। लाइफ जैकेट, अन्य सुरक्षा उपकरण तथा गोताखोरों की तैनाती रहेगी। गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड एवं बैनर लगाए जाएंगे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किए जाएंगे।
इसके अलावा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, खोया-पाया शिविर, शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। घाटों और उनसे जुड़े मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। महापौर एवं नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, ताकि गंगा दशहरा पर्व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, पार्षद यतेंद्र माहौर, अवर अभियंता जल अजय कुमार, सफाई निरीक्षक सौरभ अग्रवाल सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें