मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल (बीएसए) डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा पर्यवेक्षक देने से साफ इनकार किए जाने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया करा ली गई। इससे इसकी पारदर्शिता और वैधानिकता पर सवाल उठ रहे हैं।
कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि विश्वविद्यालय ने 24 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया था कि चुनाव से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। औपचारिकताओं के अभाव में इस निर्वाचन प्रक्रिया को विधि-सम्मत नहीं माना जा सकता। विवि ने यह भी तर्क दिया था कि प्रबंध समिति का मामला पहले से ही न्यायालय और राज्यपाल सचिवालय में विचाराधीन है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त करना उचित नहीं समझा गया। चुनाव कराने वाले पक्ष ने खुद पारदर्शिता के लिए विवि से पर्यवेक्षक मांगा था, लेकिन इनकार के बाद भी चुनाव करा लिया गया। यह चुनाव कॉलेज परिसर में भी आयोजित नहीं हुआ और न ही प्राचार्य द्वारा इसका कोई सार्वजनिक सत्यापन सामने आया है।