फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उत्तर प्रदेश प्रो वाॅलीबॉल लीग में मथुरा के सूरज ने दिखाया जलवा

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्रॉफी और मेडल के साथ सूरज चौधरी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्रो वालीबॉल लीग में मथुरा योद्धा और मुजफ्फरनगर लायंस के बीच मैच खेला गया। इसे मथुरा के सूरज चौधरी के योगदान के चलते मुजफ्फरनगर लायंस की टीम ने जीता। वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी सूरज के मथुरा आने पर उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सेठ रामकिशन अग्रवाल, सचिव डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि सूरज चौधरी ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सूरज का चयन मुजफ्फरनगर लायंस की टीम में हुआ था। केआर पीजी कॉलेज के कीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि कॉलेज के मैदान में वॉलीबॉल की उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के खिलाड़ी खेल सकें।
सूरज की इस जीत पर केआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. कुलविंदर सिंह बग्गा, डॉ. पदम सिंह, हरेश कुमार सिंह, हरदेव सिंह, मथुरा वॉलीबॉल अकादमी के जितेंद्र सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव श्याम सुंदर बेरा आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें