मथुरा। आगरा विवि के 92वें दीक्षांत समारोह में केआर पीजी कॉलेज के दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह सोमवार को विवि के खंदारी परिसर स्थित शिव मंडपम में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, कुलपति प्रो. अंशु रानी और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। केआर पीजी कॉलेज के तीरंदाज अरविंद चौधरी को खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने तथा महाविद्यालय की खिलाड़ी अदिति गौड़ को पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, कबड्डी संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव ने बधाई दी है।