मथुरा। जेसीआई ग्रेटर द्वारा मथुरा-वृंदावन की विभिन्न समस्याओं को लेकर टॉक का आयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त अनुनय झा ने समस्याओं को समझते हुए उनके निदान करने का आश्वासन दिया। वरुण गर्ग और संजीव अग्रवाल ने नगर आयुक्त अनुनय झा का पटुका पहना कर स्वागत किया।
विपिन सिंघल ने कहा कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान हो चुका है। इसमें कृष्णा नगर चौराहा एवं गोवर्धन चौराहे का सौंदर्यीकरण होना भी शामिल है। बांकेबिहारी मंदिर पर भीड़, शहर में जल भराव आदि पर भी विचार हुआ। नीरव निमेष ने कहा कि सिटीजन चार्टर की उपयोगिता और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी काम करना होगा। आलोक बंसल ने वृंदावन की यातायात समस्या उठाई।
केडी अग्रवाल, विपुल अग्रवाल ने भी पेयजल की आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं को रखा। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि मथुरा में अभी 105 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता है जबकि अभी सिर्फ 25 एमएलडी पानी ही मिल रहा है। जल्द ही मथुरा को 150 एमएलडी पानी मिलने के लिए अनुमति मिलने की संभावना है। संभवत: अगले वर्ष तक इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो सकता है। संचालन राजू हाथी वाले ने किया।