मथुरा। कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर युवा वर्ग में उत्साह है। युवा सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए जुट रहे हैं। जनपद के 14 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
बुधवार को जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं की लंबी कतार देखी गई। पोर्टल पर अगले 3 दिन तक रजिस्ट्रेशन फुल हो चुके हैं। उधर 45 वर्ष से ऊपर के लोग भी अपनी दूसरी डोज लगवाने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के दौरान लाइन में लगे युवाओं में आपस में ही कहासुनी हो गई, जिनको लोगों ने समझा-बुझाकर शांत किया। जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने युवाओं में वैक्सीन लगवाने के लेकर उत्साह पर खुशी जाहिर की है। हर दिन लगभग करीब 2200 से अधिक लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है। अगले 10 दिन तक संभावना है कि वैक्सीन की कमी नहीं रहेगी।
नहीं लगाई स्प्रिट
कोरोना की वैक्सीन लगवाने आ रहे युवाओं का आरोप है कि स्टाफ नर्स वैक्सीन लगाने से पहले और बाद में स्प्रिट नहीं लगा रहे हैं। जिससे वैक्सीन लगाने के बाद खून निकलता है। युवाओं का कहना है कि कहने के बाद भी स्टाफ नर्स ने उनकी नहीं सुनी।