मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती ने कोरोना संक्रमितों और उनके परिजनों की असुविधाओं को देखते हुए प्रत्येक कोविड हॉस्पिटल के पास सहायता केंद्र खोल दिया है। इस केंद्र पर तीमारदारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला अस्पताल के सामने सहायता केंद्र का शुभारंभ करते हुए विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि राष्ट्र इस समय अत्यंत कष्टकारी संकट से गुजर रहा है। इस संकट से जल्द-जल्द निकला जा सकता है। ऐसे में आरएसएस के स्वयंसेवक जहां जैसी भी जरूरत होगी मुस्तैद मिलेंगे। सर्व सहायता केंद्र प्रमुख घनश्याम लोधी ने सहायता केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में बताया की यहां रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए शीतल जल, भोजन, सैनिटाइजर, घर छोड़ने लाने की सुविधा, कहीं से कोई सामान लाना हो तो वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी है।
इसके अलावा कोविड संक्रमितों के लिए दवा सामान्य पैरासिटामोल, जिंक, लिमसी आदि सामान्य दवाइयों की भी व्यवस्था है। जिला अस्पताल के अलावा आरके मिशन, सौ शैया वृंदावन, नयति, स्वर्ण जयंती रिफाइनरी, केएम मेडिकल व केडी मेडिकल कॉलेज पर भी सहायता केंद्र बनाए गए हैं। माधव अग्रवाल, सौरभ बंसल और गौरव बंसल भी मौजूद रहे।
यह हैं हेल्पलाइन नंबर
राहुल 8171984641
हरेंद्र 7078134881
अनंत 7409971825
श्रीराम 8477832112