फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठाकुरजी की पोशाक बनाने वाली महिलाओं पर मेहरबान सरकार, जानें क्या-क्या मिलेगा

Sat, 09 May 2026 12:00 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में ठाकुरजी की पोशाक तैयार करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला उद्योग विभाग हाईटेक सिलाई मशीनें उपलब्ध कराएगा। चयनित महिलाओं को मशीन के साथ 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
ठाकुर जी पर गुलाब की पंखुड़िया बरसाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ठाकुरजी की पोशाक तैयार करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला उद्योग विभाग ने विशेष योजना शुरू की है। चयनित महिलाओं को हाईटेक सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कार्य प्रारंभ करने के लिए 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। विभाग ने इच्छुक महिलाओं से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


जनपद में बड़ी संख्या में ठाकुरजी की पोशाक तैयार करने का कार्य महिलाएं करतीं हैं। वृंदावन, गोवर्धन और मथुरा सहित कई क्षेत्रों में घर-घर में पोशाक निर्माण का कार्य होता है। जिला उद्योग विभाग का मानना है कि आधुनिक सिलाई मशीन मिलने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और उत्पाद की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। यह सिलाई मशीन अत्याधुनिक फीचरों से लैस हैं, इनकी लगभग कीमत 12 हजार के आसपास बताई जा रही है।

जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन अधिकारी चंद्रभान सिंह के मुताबिक योजना का लाभ उन महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा, जो पहले से सिलाई या पोशाक निर्माण कार्य से जुड़ी हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीते वर्ष 448 अभ्यर्थियों ने इस योजना का लाभ लिया था। उन्होंने महिलाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें