फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, दो नाती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। दुकान पर खड़े होकर नातियों के लिए नमकीन, पापड़ खरीद रही महिला को तेजगति में आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। महिला व उसके दोनों नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मथुरा-भरतपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

गांव कोसीखुर्द निवासी इंद्रा देवी (45) पत्नी ऊदल सिंह शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे नाती सचिन (15) पुत्र जग्गो, सम्राट (5) पुत्र बबलू के लिए सड़क किनारे स्थित दुकान से नमकीन व पापड़ खरीद रही थी। तभी भरतपुर की ओर से तेजगति में आ रही बोलेरो ने महिला व दोनों नातियों को टक्कर मार दी। घायल दोनों बच्चों का मथुरा स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीण एकत्रित हो गए और बोलेरो सहित चालक को घेर लिया।
मथुरा-भरतपुर मार्ग पर महिला का शव रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। जाजनपट्टी चौकी प्रभारी जगमोहन शर्मा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दोनों बालकों का उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें