फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में मथुरा विजेता-आगरा उपविजेता बना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक विद्यालय की 65 मंडलीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन गणेशरा स्पोर्ट्स स्टेडियम मथुरा में किया गया। इसमें सभी वर्गों में 132 अंक के साथ मथुरा विजेता, 72 अंकों के साथ आगरा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में मंडल से आगरा, मथुरा फिरोजाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 14 वर्ष आयु वर्ग के 23 किग्रा में कशिश आगरा, 27 किग्रा में बिन्नी आगरा, 36 किग्रा में इलमा फिरोजाबाद, 44 किग्रा में पलक सिंह फिरोजाबाद विजेता रहीं। 17 वर्षीय बालिका में 36 किग्रा में शालिनी मथुरा, 40 में यामिनी मथुरा, 44 किग्रा में मनीषा आगरा, 48 किग्रा में ज्योति फिरोजाबाद, 52 किग्रा में नीतू वर्मा मथुरा, 57 किग्रा में नैंसी आगरा, 65 किग्रा में सभी मथुरा विजेता रहे।
19 वर्षीय बालिका में 40 किग्रा में कीर्ति आगरा, 44 किग्रा में नीलम आगरा, 48 किग्रा में संजना आगरा, 52 किग्रा में रचना फिरोजाबाद, 57 किग्रा में पूजा मथुरा, 63 किग्रा में अंशिका आगरा, 63 किग्रा में आरती आगरा विजेता रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सब जूनियर में 25 किग्रा में नकली आगरा, 30 किग्रा में राज मथुरा, 35 किग्रा में अंशु मथुरा, 40 किग्रा में संदेश मथुरा, 45 किग्रा में मोहित मथुरा, 50 किग्रा में नीरज मथुरा, प्लस 50 किग्रा में रामू मथुरा,17 वर्षीय बालक वर्ग में 40 किग्रा अभिषेक मथुरा, 45 किग्रा में हरिओम मथुरा, 50 किग्रा में ऋषभ मथुरा, 55 किग्रा में रोहित यादव फैजाबाद, 60 किग्रा में गजेंद्र मथुरा, 66 किग्रा में हरीश मथुरा, 73 किग्रा में कृष्ण कुमार मथुरा, 90 किग्रा में सुशांत आगरा, सीनियर 19 वर्ष बालक वर्ग में 40 किग्रा में प्रशांत चौधारी मथुरा, 45 किग्रा में रसील यादव फिरोजाबाद, 50 किग्रा में दीपू पाल मथुरा, 55 किग्रा में विकास फिरोजाबाद, 60 किग्रा में हरीश मथुरा, 66 में मुरारी मथुरा, 90 किग्रा में बाबा मथुरा विजेता रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकेश अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तान कॉलेज की रजिस्ट्रार मनीष गुप्ता, अध्यक्षता सह जिला विद्यालय निरीक्षक रणवीर सिंह ने की। संचालन जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डा. पदम सिंह कौंतेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें