फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा को जल्द मिलेगी फास्फेटिक खाद की रैक : सहकारिता मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने रबी की बुवाई के लिए जिले को जल्द फास्फेटिक खाद की रैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहकारी समितियों पर किसानों को तय मात्रा में यूरिया एवं खाद की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीद केंद्रों की तैयारी और सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक होटल में समीक्षा बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि सहकारी समितियों पर यूरिया और खाद की निर्बाध उपलब्धता तय की जाए। किसानों को जोत के आधार पर संस्तुत मात्रा में ही खाद वितरित की जाए। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक, सहकारिता आदित्य कुमार दुबे ने मंत्री को सांझी कला की कृति भेंटकर स्वागत किया। वहीं रबी अभियान के तहत मंडल के सभी जिलों की सहकारी समितियों और उर्वरक बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर समितियों को नियमित रूप से और जरूरत के अनुसार खाद आवंटन किया जा रहा है। उनके अनुसार जिले में यूरिया और उर्वरक उपलब्ध हैं और वितरण सुचारु रूप से हो रहा है। बैठक में सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा, एसडब्ल्यूसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सचिन बंसल, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें