फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रिया भट्टाचार्य के साथ आज गरबा नाइट में झूमेगा मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा आज गरबा नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रिया भट्टाचार्य की जादुई आवाज पर मथुरावासी झूमेंगे। बुधवार को क्लब परिवार की ओर से आयोजन का कार्ड जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

क्लब परिवार ने बताया कि सरस्वती कुंड स्थित ट्यूलिप रिसोर्ट में रात आठ बजे से होने वाला यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का काम करेगा। इसमें दिवाली पर विशेष परिधानों का फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और शहर के अन्य गणमान्य प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के विशेष सहयोगी मन्नत ग्रुप के के मैनेजिंग डायरेक्टर रितेश अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष समाजसेवी जीतू गर्ग और स्वागत मंत्री विपिन अग्रवाल होंगे। संस्थापक अजय कांत गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लगे हुए हैं। कार्ड के विमोचन में अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव योगेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कौशल अग्रवाल, संयोजक मनीष अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें