फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूल्हे के बाप की हत्या: वैदिक मंत्रों के बीच गूंजती रहीं सिसकियां, मंडप में फूट-फूटकर रोया युवक

Sun, 22 Nov 2026 03:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में शादी की खुशियां में मातम में बदल गईं। बेटे की शादी में पिता की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दामाद पर लगा है। वहीं, पिता की हत्या के गम के बीच दूल्हे ने सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रों के बीच सिसकियां गूंजती रहीं। नम आंखों से विदाई हुई।
विज्ञापन
mathura murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शादी के आंगन में उमंग और चहल-पहल होनी चाहिए थी, वहां शनिवार को गहरा सन्नाटा और दबी हुई सिसकियां पसरी रहीं। शुक्रवार रात हुई दूल्हे के पिता की हत्या के बाद पूरा परिवार स्तब्ध और गमगीन है, लेकिन रस्मों को निभाने की विवशता के आगे सब मौन नजर आए।
विज्ञापन


जिस पिता ने अपने बेटे की बरात और खुशियों के रंगीन सपने बुने थे, उसकी अंतिम विदाई की घड़ी ने हर रिश्तेदार को भीतर तक झकझोर दिया। मंडप के चारों ओर खड़े लोगों के चेहरों पर खुशी के बजाय बेबसी और दुख साफ नजर आ रहा था। 

 
Trending Videos

नवविवाहिता भी बेहद भावुक नजर आईं। विवाह की रस्में जैसे-तैसे पूरी की गईं, लेकिन किसी में वह उत्साह नहीं था जो आमतौर पर शादी के घरों में दिखता है।

 

विवाह की रस्में समाप्त होते ही विदाई का वह क्षण आया, जिसमें दूल्हा से उसके भाई ने कहा कि पिता के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। उनका शव एंबुलेंस से घर के लिए रवाना होगा। इतना सुनते ही दूल्हा पिता को याद करके जोर-जोर से रोने लगा। मौजूद लोगों ने दूल्हे को संभाला और कार में बैठाकर गोवर्धन से अलीगढ़ के लिए रवाना किया।

बेटे की शादी में पिता की हत्या

मथुरा के गोवर्धन थाना इलाके के गांव गांठोली में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह मातम में बदल गया। बेटे की बरात में शामिल होने आए 62 वर्षीय पिता ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के छोटे दामाद सुखवीर पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार है। बताया जाता है कि वह पत्नी के छह माह से मायके में रहने से नाराज था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

ओमप्रकाश अलीगढ़ के बसाई गांव के निवासी थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे विनोद, अरविंद, सुनील और तीन बेटियां हैं। घटना वाले दिन उनके मझले बेटे अरविंद की शादी थी। 

 

ओमप्रकाश अलीगढ़ से गांठोली गांव बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। सब्जी मंडी के पीछे बरात का कार्यक्रम चल रहा था और घर में खुशी का माहौल था। बरात चढ़ने के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में से चीखने की आवाज आई। 
 

उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद दूल्हे के भाई ने अपने पिता की तलाश की तो वह नहीं मिले। इधर-उधर तलाशा गया तो वह झाड़ियों में वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। इनका गला कटा हुआ था। 
 

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनकी किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। इसकी खबर मिलते ही समारोह में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 
विज्ञापन

खेत के पास खाली प्लॉट में शव मिला था। मृतक के गले पर चोट के निशान थे। परिजन ने दामाद पर हत्या करने का संदेह जताया है। आरोप है कि दामाद ने धमकी दी थी कि शादी वाले दिन घर में खून बहेगा। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।-श्लोक कुमार, एसएसपी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें