फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गृहक्लेश में दो युवकों ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंदनगर की राधेश्याम कॉलोनी में रविवार की सुबह पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि पत्नी के आए दिन के कलह से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

राधेश्याम कॉलोनी निवासी करन (23) पुत्र सुभाष बघेल ने रविवार की सुबह घर के कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, जिसे आस-पड़ोस के लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया। गंभीर अवस्था में उसे पीके हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सुभाष बघेल ने बताया कि काम धंधे को लेकर पति-पत्नी के बीच सुबह से ही झगड़ा हो रहा था।
काफी समय से पत्नी झगड़ा करती चली आ रही है, जिससे तंग आकर उन्होंने व उनके बेटे ने अपना घर छोड़ दिया व किराए के मकानों में रह रहे थे, लेकिन इसके बाद भी झगड़ा खत्म नहीं हुआ। इसके चलतेे आज युवक कोे यह कदम उठाना पड़ा। उधर, चौकी कृृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी सुमित (25) पुत्र मोहनस्वरूप रविवार को पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गृहक्लेश केे चलते युवक ने यह कदम उठाया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें