फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Crime: रेलवे स्टेशन से मासूम बच्ची लापता, मां के साथ आई थी, पहले भी यहां चोरी चुका है बच्चा

Mon, 09 Jan 2023 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा मंडल में बच्चा चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले भी मथुरा जंक्शन से ही एक बच्चा चोरी हो गया था। इसमें हाथरस का बच्चा चोरी करने वाला गिरोह सामने आया था। जीआरपी ने इस गिरोह का खुलासा किया था। मामले में पार्षद सहित आधा दर्जन आरोपियों के जेल भेजा गया था। 
 
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन से महिला की दो वर्ष की मासूम बच्ची लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद महिला जीआरपी थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराया। सूचना पर जीआरपी टीम बच्ची की खोज में जुट गई। इससे पहले भी यहां से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। 

विज्ञापन


बीती 6 जनवरी की रात भरतपुर निवासी बावरिया जाति की महिला फूलवती पत्नी करन अपने परिजन के साथ जंक्शन पहुंची थी। उसके साथ उसकी दो वर्ष की बेटी भी थी। थोड़ी देर बाद अचानक उसकी बच्ची लापता हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कहां पता नहीं चला। 

जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि साथ में मौजूद सभी लोगों ने शराब पी। इसके बाद आपस में मारपीट हुई। इस दौरान उसकी बेटी कहीं लापता हो गई। परिजन भटिंडा चले गए। महिला रह गई है। महिला को लगा कि उसकी बेटी को परिजन ले गए हैं, लेकिन बाद में पता लगा कि बेटी उनके पास नहीं है। महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ बालिका कहीं दिखाई नहीं दे रही है। बालिका की खोजबीन के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें