फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: व्यापारियों ने मंडी सचिव का किया घेराव, की नारेबाजी

विज्ञापन
गोवर्धन अनाज मंडी में मंडी सचिव की गाड़ी के सामने धरने पर बैठे व्यापारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। अनाज मंडी के व्यापारियों ने मंडी समिति सचिव का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित व्यापारी सचिव की गाड़ी के आगे बैठ गए। व्यापारियों ने मंडी कर्मचारी से रुपये दिलाने की मांग की। मंडी सचिव ने आरोपी कर्मचारी से जानकारी कर रुपये दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडी समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा गोवर्धन अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने सचिव सुनील कुमार शर्मा का घेराव कर नारेबाजी की। आक्रोशित व्यापारी उनकी गाड़ी के सामने धरना देकर बैठ गए। व्यापारी शिव सिंह चौधरी ने बताया कि, मंडी समिति के कर्मचारी कैलाश सोलंकी ने साझेदारी में व्यापार किया।
साझेदारी में हुए आढ़त व्यापार के लगभग 13 लाख 86 हजार रुपये उक्त कर्मचारी पर बकाया हैं। वह रुपये देने से मुकर रहा है। मंडी समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा गोवर्धन अनाज मंडी पहुंचे थे। उनसे वार्ता करने का प्रयास किया तो वह गाड़ी में बैठकर चलने लगे। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसका विरोध करते हुए व्यापारी उनकी गाड़ी के सामने बैठ गए। सचिव मुर्दाबाद के नारे लगाए। नंदकिशोर, हरिश्चंद्र, मुन्ना प्रधान, मोनू पांडेय, पवन, बांके बिहारी, महेंद्र सिंह, श्याम सिंह, महेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें