फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीओ ने पीड़ित महिला की मदद की, भूखे बच्चे को बिस्किट खिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भूख से तड़पते बच्चे को लेकर बृहस्पतिवार का एक महिला सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी के समक्ष पहुंची तो उनका दिल पसीज गया। पुलिस वर्दी में मानवता का उदाहरण पेश करते हुए सीओ ने महिला को आर्थिक सहायता दी और प्रताड़ित करने वाले पति की गिरफ्तारी का आदेश भी हाईवे पुलिस को दिए।
विज्ञापन

बलदेव थाने के मड़ोरा गांव में पिता के मकान में रहने वाली बबली पत्नी मुकेश छह वर्षीय बेटे अरुण को भूख से बिलखते हुए गोद में लेकर सीओ रिफाइनरी के समक्ष पहुंची। महिला ने अपने पति मुकेश पुत्र केशव निवासी नगला माना, उसफार द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिए जाने की वेदना व्यक्त की।
सीओ ने तुरंत बालक के खाने के लिए अपने स्टाफ से बिस्किट का पैकेट मंगवाया और महिला को आर्थिक सहायता दी। पीड़ित महिला का कहना था कि 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुकेश से हुई थी, इससे उसके तीन बच्चे करन (12), वर्षा (8) और अरुण (6) हैं। इनमें से करन और वर्षा को पति ने अपने पास रख लिया, जबकि 6 साल का बेटा अरुण उसके पास रह गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने आन्यौर में रहने वाली एक महिला से दूसरा विवाह कर ली है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके मायके में अब कोई नहीं है और वह मेहनत मजदूरी कर अपना और बेटे का भरण पोषण करती है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें