मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल का व्यापारी संगठनों ने सम्मान समारोह कर स्वागत किया। साथ ही व्यापारियों द्वारा प्रदेश में 2 दिन की साप्ताहिक बंदी को खत्म करने व नगर में पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग के नाम पर व्यापारियों व आम नागरिकों के उत्पीड़न रोके जाने की मांग की।
रविकांत गर्ग व अरुण अग्रवाल का स्वागत पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, आनंद पापे, गुरमुखदास, महामंत्री सुनील अग्रवाल, शशि भानु गर्ग, मीनालाल बजाज, भगवान चतुर्वेदी, हेमेंद्र गर्ग, अजय गोयल, ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार देश के लाखों व्यापारियों द्वारा मुझ पर विश्वास जताया गया है, वह पूर्ण करने के लिए संपूर्ण भारत में भ्रमण कर सशक्त व्यापारी संगठन का निर्माण होगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह मथुरा के व्यापारियों द्वारा महासम्मान किया गया है उसमें साफ होता है कि व्यापारी हमारे संगठन के साथ हैं। जगदीश प्रसाद गुप्ता, मीना लाल अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, अमित गौतम, दिनेश वार्ष्णेय, हरिओम अग्रवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विनोद मोदी, संजय हरियाणा थे।