मथुरा। एक माह पूर्व गोवर्धन चौराहे पर छाता नगर पंचायत के कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ा है। इनके पास से लूटी गई नकदी और सामान बरामद किया है।
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि १५ जनवरी को गोवर्धन चौराहे पर छाता नगर पंचायत के कर्मचारी से नकदी, जेवरात और पर्स समेत एटीएम लुटेरों ने लूट लिया था। लूट का मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी।
कोतवाल विजय कुमार सिंह और कृष्णानगर चौकी प्रभारी योगेश नागर ने जन्मभूमि लिंक रोड से तीन लुटेरों को पकड़ते हुए खुलासा किया है। पकड़े गए अमन कुमार, दिलीप और कमल कश्यप निवासीगण 29/285 त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार फेस 1 नई दिल्ली हैं। इनके कब्जे से एक पर्स, अंगूठी पीली धातु, वोटर पहचानपत्र, डीएल व 27000 रुपये, एक कार बरामद हुई है।