फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीर में बुखार से पीड़ित महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/टैंटीगांव। नौहझील ब्लॉक के कस्बा सुरीर में बुखार से लगातार लोगों की मौत हो रही है। मंगलवार को महिला की मौत के बाद बुधवार को बुखार, जुकाम के चलते एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग अब भी अपने घरों में बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे सर्वे में लोग सहयोग नहीं दे रहे हैं। इस कारण इस बीमारी का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा सुरीर में फैला बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम के चलते बुधवार को भी एक महिला व दो लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन बीमार महिला और पुरुषों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में डेरा डाल दिया है। घर-घर जाकर लोगों से उनके और परिवार में बीमार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोग अपनों के बीमार होने की बात को छिपा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह बुखार कोरोना संक्रमण भी हो सकता है।
हमारी टीम लगातार कस्बे में सर्वे कर रही है। आशाओं की मदद से लोगों के बीमार होने की जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लोग बीमारी को छुपा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए 1050 किट भी उपलब्ध कराई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनुज चौधरी, सीएचसी प्रभारी, नौहझील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें