फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस और संघ-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट में तीन मुकदमा और दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पुलिस और आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिड़ंत में पुलिस ने तीन मुकदमा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराए हैं। इसमें स्वास्थ्यकर्मी द्वारा दर्ज मारपीट का मुकदमा भी शामिल है। सभी मुकदमा अज्ञातों के नाम दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बहुचर्चित हो चुके इस मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित और कोतवाल को लाइन हाजिर किया जा चुका है। कुंभ क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट पर आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना से शुरू हुए विवाद में 24 घंटे के दौरान 4 मुकदमा दर्ज हुए हैं। इसमें एक उप निरीक्षक, एक कांस्टेबल सहित 3 होमगार्ड के खिलाफ सबसे पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। आरएसएस की ओर से कराई गई इस कार्रवाई के बाद तीन मुकदमा रविवार को ओर कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इसमें दो मुकदमा पुलिस और एक जिला संयुक्त चिकित्सालय के कर्मचारी ने दर्ज कराया है।
नगर निगम चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में मथुरा गेट चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने और इंस्पेक्टर कोतवाली वृंदावन अनुज कुमार ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में चप्पल मारने के मामले में और चिकित्सालय में मारपीट करने के मामले में स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र उर्फ जीतू ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें