फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चोरों ने भाजपा के सेक्टर संयोजक व पड़ोसी के घर को बनाया निशाना

विज्ञापन
मथुरा। गांव तसिया में भाजपा सेक्टर संयोजक के घर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। थाना मगोर्रा के गांव तसिया में भाजपा के सेक्टर संयोजक एवं उनके पड़ोसी के घर में रविवार की रात चोर घुस आए। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़कर साढ़े चार हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव तसिया निवासी भाजपा सेक्टर संयोजक सतेंद्र सिंह के मकान में पीछे की ओर से चोरों ने प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 4500 रुपये की नकदी, देशी घी तथा एक बोरी सरसों चोरी कर ली। सतेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी सुबह पशुओं के चारा डालने के लिए जगीं तो घर का मुख्य दरवाजा खुला दिखाई दिया।
घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, तब चोरी की जानकारी हुई। चोर सेक्टर संयोजक के कमरे की बाहर से कुंदी लगा गए।
चोरों ने पड़ोसी प्रथम सिंह के घर को भी निशाना बनाया। परिवारीजन छत पर सो रहे थे। चोरों ने अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोर डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। गांव से बाहर खेतों में सूटकेस, बैग व कागजात फैले मिले। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें