फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चिकित्सा अधीक्षक बरसाना की दबंगई का ऑडियो वायरल, संविदाकर्मी को फोन कर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। बरसाना के चिकित्सा अधीक्षक की दबंगई का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

फर्जी कोविड रिपोर्ट जारी करने का राज खुलने तिलमिलाए चिकित्सा अधीक्षक रिजस्टर गायब कराने के दौरान बने वीडियो का आरोप अस्पताल के संविदाकर्मी पर लगाते हुए उन्हें फोन पर गालियां दीं, नौकरी से निकालने की धमकी तक दे डाली। संविदाकर्मी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि गत 6 जून को शिवकुमार शर्मा पुत्र महेश चंद्र शर्मा मथुरा के नाम से आयुष्मान भारत के पर्चा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की थी। कोविड रिपोर्ट का पर्चा बुधवार को वायरल हो गया था। इस पर चिकित्सा अधीक्षक मनोज वशिष्ठ ने प्रतिक्रिया देते हुए अनभिज्ञता जताई। शुक्रवार को अस्पताल के एंट्री रजिस्टर में पर्चा के रिकॉर्ड सामने आने पर चिकित्सा अधीक्षक ने एंट्री रजिस्टर गायब कराकर नए रजिस्टर में एंट्री शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा प्रकरण कैमरे में कैद होने पर चिकित्सा अधीक्षक मनोज वशिष्ठ बौखला गए। सोमवार को संविदाकर्मी नंदकिशोर पांडेय ने बरसाना थाने में चिकित्सा अधीक्षक मनोज वशिष्ठ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे मामले की जांच सीनियर अफसर को सौंपी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ऑडियो में आवाज किसकी है।
- अजय कुमार वर्मा, सीएमओ मथुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें