मथुरा। मतदान के चलते बृहस्पतिवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
इसके चलते चाय-पानी के लिए भी लोग तरस गए। यह हाल जनपद की पांचों विधानसभा सीटों में देखने को मिला। कुछ एक बाजारों में खुली दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया।
सुबह से मतदान के कारण बाजार नहीं खुले। शहर के होलीगेट, छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, महोली रोड, कृष्णानगर, सदर बाजार, चौक बाजार, जयसिंहपुरा के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। यही हाल गोवर्धन, मांट, सौंख, नौहझील, शेरगढ़, कोसीकलां, छाता, फरह, बलदेव आदि कसबों के बाजारों की दुकानें बंद रहीं।
इसके चलते लोग चाय-पानी समेत अन्य जरूरी सामान के लिए तरस गए। कई जगह पर दुकानें खुली देखकर भ्रमण कर रही पुलिस ने बंद करा दिया। चाहे मिठाई की दुकान हो या फिर परचून की दुकान हो, हर दुकान बंद रही। मेडिकल की दुकानें जरूर खुलीं दिखी।