मथुरा/छाता। घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को दूसरी मंजिल से फेंकने वाला तीसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हालांकि पुलिस अभी उससे सच्चाई उगलवा रही है। बैकफुट पर आए पुलिस के आला अफसर भी इस मामले को पलटने में जुट हैं। इसके लिए आरोपियों की वीडियो भी बनाई जा रही है।
मालूम हो कि 21 जून को छाता कस्बे में पल्सर पर सवार होकर आए तीन युवकों ने घर में घुसकर छत की दूसरी मंजिल से 17 साल की किशोरी को छेड़छाड़ का विरोध करने पर फेंक दिया था और फरार हो गए। हालांकि बाद में किशोरी के परिजनों ने अनीष और दिलीप को पकड़कर छाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बावजूद छाता पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए अपनी ही पीठ थपथपा रही थी। अपनी कमियों को छुपाने के लिए पुलिस ने तत्काल तीसरे आरोपी कौशल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। सीओ छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।