प्राथमिक विद्यालय सारस में घरौनी को लेकर चर्चा करते सचिव अजय कुमार टिरकी।
- फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। भारत सरकार के सचिव अजय कुमार टिकरी सोमवार की शाम अचानक काफिले के साथ राया के गांव सारस पहुंच गए। यहां कई घंटे तक आवासीय अभिलेख (घरौनी) को लेकर राजस्वकर्मियों के साथ चर्चा की। लेखपालों ने घरौनी को लेकर आ रही दिक्कतों के संबंध में जानकारी दी।
सचिव अजय कुमार टिरकी भूमि संसाधन एवं ग्राम्य विकास अधिकारी सोमवार की शाम सादाबाद रोड स्थित गांव सारस पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर राजस्वकर्मियों से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना घरौनी को लेकर घंटों चर्चा की। राजस्वकर्मियों ने बताया कि जो ड्रोन के आधार पर घरौनी तैयार की जा रही है। पिछली आबादी के हिसाब से अब आबादी बढ़ गई है। इससे पैमाइश में भी काफी परेशानियां आ रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया की ड्रोन के आधार पर तैयार की जा रही घरौनी में गड़बड़ी हो रही है। डीएम नवनीत चहल, सीडीओ नितिन गौड़, एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, एसडीएम मांट रामदत्त राम, खंड विकास अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा, श्याम सुंदर सारस्वत, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।