मथुरा। यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग के भांजे की हत्या की पहेली को कोतवाली पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। करीब एक माह बाद भी होटल व्यवसायी के हत्यारोपी को कोतवाली पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
नौ जनवरी को विनोद अग्रवाल बॉबी (४९) दोस्त डॉक्टर अनुराग के संग लेनदेन को लेकर पंचायत में एक अधिवक्ता के घर हाईवे प्लाजा के पास गए थे। घर से कुछ ही दूरी पर विनोद अग्रवाल बेहोशी की हालत में मिले थे। हालांकि परिजन उसे अपने साथ ले गए। डॉक्टरों को दिखाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पत्नी रूबी अग्रवाल की तहरीर पर मनीष टाल वाले के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने १२ जनवरी को होटल व्यवसायी का मोबाइल बरामद कर लिया था। एक माह से अधिक बीतने के बाद पुलिस अभी तक होटल व्यवसायी की हत्या की पहेली को सुलझा नहीं सकी है।
पुलिस ने पंचायत में रहे दो अधिवक्ता समेत पांच से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि मृतक के कई लोगों पर भी रुपये हैं, जो उसने उधार दिए थे। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा करके आरोपी को पकड़ा जाएगा।