फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ठेकेदार ने हटवाई खराब और अूटी टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के साथ अधिकारी और ठेकेदार मिलकर कर रहे खिलवाड़ संबंधी समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में बैठे अधिकारियों की नींद टूट गई। चुनावों की आड़ में विकास कार्यों में बरती जा रहीं अनियमितताओं की ओर अधिकारियों ने नजर डाली है। रविवार को संबंधित ठेकेदार ने खराब टाइल्स को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विदित है कि उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन के टटिया स्थान के परिक्रमा मार्ग से लेकर देवरहा बाबा घाट तक कुंभ मेला क्षेत्र में लगभग 66 लाख की कीमत से इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया जा रहा है।
पिछले दिनों शुरू हुए इस कार्य में अनियमितताएं बरतीं जा रहीं थीं। स्वीकृति के बाद भी संबंधित ठेकेदार न तो आईएसआई मार्का रबर मोल्ड टाइल्स लगा रहा था और न ही किनारे रोकने के लिए उचित सीमेंट मसाले का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

घटिया और टूटी टाइल्स का प्रयोग किया जा रहा था। इस कार्य पर उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने भी नाराजगी जताई थी। विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर पिछले दिनों अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया।
समाचार प्रकाशित होने के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने ठेकेदार से खराब टाइल्स हटाकर नए मानकों के अनुरूप काम करने के आदेश दिए हैं। रविवार को ठेकेदार द्वारा खराब टाइल्स हटाने का काम शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें