कोसीकलां (मथुरा)। एसएसटी की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान कारों से करीब चार लाख का कैश ले जाते पकड़ा। इस धनराशि को थाने में जमा करा दिया है।
बुधवार को गुरुग्राम, हरियाणा निवासी कार सवार सूरज सिंह को हाईवे पर चेकिंग कर रही एसएसटी टीम प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने कार से चेकिंग के दौरान ढाई लाख रुपये बरामद किए। वहीं एक अन्य एसएसटी टीम के प्रभारी हनुमंत सिंह ने हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान नोएडा निवासी सुभाष की कार से एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किए।
बताते हैं कि पकड़ी गई धनराशि के बारे में कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। इसके चलते धनराशि को थाने में जमा करा दिया गया है।