फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: स्वर्ण जयंती कोविड केयर अस्पताल में आज से भर्ती होंगे संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमित के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की कोशिश के चलते सोमवार से रिफाइनरी से पोषित स्वर्ण जयंती अस्पताल में 104 ऑक्सीजन बेड के कोविड केयर सेंटर में संक्रमित भर्ती किए जाएंगे। रविवार को डीएम नवनीत सहगल और नगर आयुक्त अनुनय झा ने अंतिम रूप दे दिया।
विज्ञापन

लगातार संक्रमितों के लिए बेड और ऑक्सीजन की किल्लत से राहत मिलने वाली है। रविवार दोपहर डीएम एवं नगर आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर दिशानिर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश थे कि मथुरा में शीघ्र ही कम से कम 100 बेड का ऑक्सीजन युक्त अस्पताल तैयार किया जाए, जिसके क्रम में स्वर्ण जयंती अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। 10 मई से संक्रमितों को यहां भर्ती करने का क्रम शुरू हो जाएगा।
कोविड केयर सेंटर पर भर्ती मरीज के एक तीमारदार को एंट्री पास दिया जाएगा। तीमारदारों को अपने मरीज के बारे में जानकारी करने के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में दवाई, पैथोलॉजी, एक्स-रे आदि की सुविधा मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर में आवश्यकतानुसार चिकित्सक, कंपाउंडर, नर्स, वार्ड ब्वाय एवं स्वच्छता कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। व्यवस्थाओं के लिए सेंटर पर मजिस्ट्रेट एवं नोडल डॉक्टर नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों को लेकर चिंतित रहे ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी कोविड सेंटर खुलवाने के काफी उत्सुक दिखे। कारण संक्रमितों को सुविधा न मिलने को लेकर विचलित ऊर्जा मंत्री ने कई बार इस कोविड सेंटर को दौरा करके जल्द व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश डीएम को दिए थे। सोमवार को इसके कोविड सेंटर के चालू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें