मथुरा। सोमवार से बाजार रात नौ बजे तक खुलेंगे। वहीं, वीकेंड कर्फ्यू का असर रविवार को भी बाजारों में देखा गया। कुछ स्थानों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश बाजार सूने रहे।
गंगा दशहरा के कारण पुलिस ने कुछ दुकानदारों को रियायत दे दी गई। जरूरी सामानों की दुकानें खुलीं, जहां लोगों ने खरीदारी की। पांच दिन दुकानें व बाजार खुलने के बाद साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन रविवार को भी कोरोना कर्फ्यू जारी रहा। सड़कों पर मिलाजुला असर देखने को मिला। मिठाई, कचौड़ी एवं पूजन सामग्री की कुछ दुकानों होलीगेट अंदर खुलीं जहां लोगों ने खरीदारी की। उधर, सोमवार से कोरोना कर्फ्यू में रात 9 बजे तक बाजार खुलने की ढील लागू हो जाएगी।
डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सोमवार से रात 9 बजे तक शर्तों के साथ बाजार खोलने की इजाजत दी है। इसमें कोई
ढिलाई नहीं होने दी जाएगी।