फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रीकृष्ण ने दिया योग का ज्ञान, मोदी ने विश्व में पहुंचाया: हेमा मालिनी

विज्ञापन
हेमामालिनी - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती की आठ दिवसीय कार्यशाला के समापन में एप से जुड़ते हुए मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण ने मानवता को योग का ज्ञान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे समूचे विश्व में पहुंचाकर कल्याणकारी कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कार भारती ने ब्रजवासियों के दर्शन लाभ का सुख पहुंचाया है। बाबा रामदेव का योग क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। वह मुझे योगिनी बहन कहते हैं। मैंने श्री श्री रविशंकर व अवधूत बाबा से भी शिवयोग सीखा है। सांसद ने कहा कि नृत्यांगनाओं को योग करना आसान रहता है, नृत्य भी एक प्रकार का योग ही है। उन्होंने प्रशिक्षिका चारु सिंघल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईश्वर ने हमें इतना अच्छा शरीर दिया है, हमें इसे संतुलित रखने के लिए योग अवश्य करना चाहिए।
अंत में मार्गदर्शक शिव कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में सुरेंद्र सक्सेना, जयप्रकाश शर्मा, अमृत खंडेलवाल, ह्रदेश शर्मा, मनुर्भव मिलिंद, अजय जौहरी, मनीष शोरावाला, डॉ. मधुबाला गर्ग, नीलम सक्सेना, कल्पना सारस्वत, रेखा माहेश्वरी, ओमवती अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, पूजा माहेश्वरी, दीपिका गुप्ता, फुलवा राजपूत, नगीना अग्रवाल, लक्षिता खंडेलवाल, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें