फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नेहरू हॉकी में मथुरा का जलवा, तीनों वर्गों में उस्फार की टीम ने लहराया परचम

विज्ञापन
स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में मथुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों आयु वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बृहस्पतिवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में हुई प्रतियोगिता में मथुरा का प्रतिनिधित्व श्रीराधाकृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार की टीम ने किया। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आगरा की टीमों को पराजित कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला प्रभारी राहुल शर्मा और सह प्रभारी रूबी पवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद आगरा और मथुरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 15 और 17 वर्ष तथा बालिका वर्ग में 17 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 17 वर्षीय बालक वर्ग में मथुरा की श्रीराधाकृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार की टीम विजेता रही, जबकि आगरा के कैंट इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। 15 वर्षीय बालक वर्ग में भी मथुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में भी मथुरा की टीम विजेता रही, जबकि आगरा कैंट इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। इस प्रकार तीनों आयु वर्गों में श्रीराधाकृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार की टीम ने विजेता बनी। विजेता टीमें 28 जुलाई से झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेशीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मथुरा टीम के प्रशिक्षक सर्वेश सोलंकी और गौरव कुमार भारती रहे, जबकि महेंद्र सिंह और जयप्रकाश ने टीम प्रबंधक की भूमिका निभाई। निर्णायक की भूमिका सीमा शर्मा, सर्वेश सोलंकी, राकेश साहू, डीके सिंह, अमित गौतम, रवि प्रकाश, पंकज चौधरी, रजत चौधरी और अभिषेक चंदेल ने निभाई। विजेता टीमों को डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें