फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 735 पुलिस और पीएसी के जवान के कंधों पर ईद की नमाज की सुरक्षा

विज्ञापन
कुर्बानी के लिए बकरे खरीद के लाए मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। ईद की विशेष नमाज के लिए शहर में ९७ प्वाइंटों पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। इन प्वाइंटों पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद नजर आएंगे।
विज्ञापन

ईदगाह से लेकर शहर की प्रत्येक छोटी और बड़ी मस्जिद पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। डीगगेट चौकी पर पुलिस प्रशासन के अफसरों का डेरा रहेगा। यहां से पूरी शहर की नमाज को लेकर हर गतिविधि पर कड़ी नजरें रखी जाएंगी।
रविवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की विशेष नमाज होगी। शांतिपूर्ण नमाज के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया है। ९७ प्वाइंटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों को मुस्तैद किया गया है। खासकर मिश्रित आबादी में पुलिस का पहरा कड़ा रहेगा। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम रहेगा। हर हाल में शांतिपूर्ण नमाज कराने के लिए पूरी तरह से पुलिस और प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन

ईदगाह समेत छोटी-बड़ी मस्जिदों में होगी ईद की नमाज
ईदगाह के अलावा शहर की हर छोटी और बड़ी मस्जिद में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने सभी से पीस कमेटी में अपील भी की है। इसके अलावा शांतिपूर्ण नमाज के लिए भी कहा गया है। सौहार्दपूर्ण तरीके से नमाज हो और सभी खुशी-खुशी ईद मनाएं। ऐसा पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने इंतजाम कर लिया है।
यह रहेगी सुरक्षा
- एसपी सिटी, सीओ सिटी, इंस्पेक्टर-५, एसआई-२७, महिला एसआई-४, आरक्षी/मुख्य आरक्षी-१४०, महिला आरक्षी-३५, पीएसी-१ कंपनी, टीयर गैस-१, फायर टैंडर-१, रिक्रूट और होमगार्ड
विज्ञापन

ईद की शांतिपूर्ण नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर समेत पूरे जनपद में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी की गई है। कोई भी शांति में रोड़ा बना तो उससे सख्ती से निपटकर खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सौहार्दपूर्ण तरीके से सभी ईद मनाएं।
- अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें