फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार के दूधाधारी फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

हाथरस के बौहरे वाली गली निवासी ह्देश ठाकुर (35) पुत्र राम सिंह भाई दिनेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर वृंदावन में दर्शन के लिए निकला। रविवार की शाम को दूधाधारी फाटक केे पास पहुंचे स्कूटी सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन को लेकर भाग खड़ा हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने दोनों भाइयों को पास के बांकेबिहारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां पर ह्देश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि सड़क हादसे में एक भाई की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें