फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ...मुझे बचा लो, यह पहलवान मुझे मार देंगे

विज्ञापन
मथुरा। कंपाउंडर सलीम फाइल फोटो - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। ...मुझे बचा लो। यह तीन-चार पहलवान मुझे मार देंगे। लॉटरी के पैसे भी इन पहलवानों ने मुझसे छीन लिए हैं। हत्या से पहले का यह ऑडियो कंपाउंडर का वायरल हो रहा है। कंपाउंडरी के संग लॉटरी का काम करने वाले इस कंपाउंडर का शव मंगलवार की शाम क्लीनिक में पंखे से लटका मिला था। रालोद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। प्रदर्शन को देख कोतवाली में डॉक्टर और तीन अज्ञातों पहलवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के उस्फार निवासी सलीम खान (35) पुत्र फकरूद्दीन का शव महोली रोड पर हरिकुंज मार्केट में डॉक्टर नरेश अग्रवाल की क्लीनिक में पंखे से लटका मिला था। इससे पहले कंपाउंडर सलीम ने भाई शरीफ, दोस्त और साले को एक ऑडियो भेजा। इस ऑडियो में सलीम अपने को बचाने की गुहार लगा रहा है। कंपाउंडर कह रहा है कि तीन-चार पहलवान उसकी हत्या कर रहे हैं।
लॉटरी के पैसे भी इन लोगों ने छीन लिए हैं। इस ऑडियो को सुनने के बाद मृतक का भाई शरीफ क्लीनिक डॉक्टर को लेकर पहुंचा तो वह सलीम का शव पंखे से लटका हुआ था। कोतवाली पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। शुरूआत से परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। बुधवार की सुबह रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और बसपा नेता महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में परिजन एवं ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने फकरुद्दीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ऑडियो जांच में शामिल
कोतवाली पुलिस ने क्लीनिक के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इसके अलावा वायरल ऑडियो को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। इसकी सत्यता की भी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। कंपाउंडर की मौत के समय से इस ऑडियो के वायरल होने का मिलान पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें