फायर सर्विस डे पर नए फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसएसपी गौरव ग्रोवर, साथ हैं सीएफओ प्?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। नेशनल फायर सर्विस डे (शहीद स्मृति दिवस) पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर एवं सीएफओ ने अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए समस्त जवानों को याद करते उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एसएसपी ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। इसका प्रमुख उद्देश्य आम जनमानस को अग्नि से बचाव के तौर-तरीके एवं अग्नि से बचाव संबंधी संसाधनों के उपयोग संबंधी जानकारी प्रदान किया जाना है।
वर्तमान में हो रही अग्नि दुर्घटनाओं और कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए फायर सर्विस मुख्यालय ने अग्निशमन व सैनिटाइजेशन कार्यों के सही क्रियान्वयन के लिए जनपद मथुरा को एक नया फायर टेंडर उपलब्ध कराया है। एसएसपी ने जनता से अपील की है कि अग्नि सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है किसी एक आदमी का कर्तव्य नहीं, अत: सब मिलकर एक कदम सुरक्षा की तरफ बढ़ाएं और जनपद को सुरक्षित बनाए। इस मौके पर आरआई रामअवतार सिंह, पीआरओ प्रवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।