फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क निर्माण से जाम, आफत में राहगीरों की जान

विज्ञापन
कोसीकलां में शेरगढ तिराहे पर पलटी ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुरानी जीटी रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते रविवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम के चलते लोगों की जान आफत में पड़ गई। वहीं, शेरगढ़ तिराहे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से हालत और ज्यादा खराब हो गई। जाम से राहत दिलाने के लिए कोई योजना न होने से राहगीर दिनभर प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य के कारण सड़क की एक साइट पर काम चलने के कारण दूसरी साइट पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। पिछले आठ दिनों से सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिससे इन दिनों में जाम का झाम मचा हुआ है। रविवार को समस्या और विकट हो गयी।
शेरगढ़ तिराहे पर निर्माण कार्य के खोदाई करने से गड्ढे बन गए, जिससे ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और ईंट बिखर गईं। जिस कारण लोगों की जान आफत में आ गई। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिसमें सबसे अधिक समस्या बच्चों और महिलाओं को हुई। चौकी प्रभारी मनिंद्र सिंह ने कई बार मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर युवा विकास समिति के अध्यक्ष योगेश खंडेलवाल का कहना था कि जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन पर कोई योजना नही है। नगर पालिका प्रशासन को पुलिस से मिलकर नगर में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें