फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अमावस्या पर मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अमावस्या पर मथुरा नगरी में धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन किए। मंदिरों में भी फूलबंगले सजाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया। इसके बाद दुग्धाभिषेक कर मां यमुना से मनौती मांगी। कई भक्तों ने यमुना की आरती की और फिर मथुरा की परिक्रमा भी लगाई। इसके बाद भक्तों ने मंदिरों के दर्शन किए। इधर, अमावस्या के अवसर पर पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। यहां भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए।
मंदिर प्रांगण राजाधिराज के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
इधर, प्राचीन केशवदेव मंदिर में भी धार्मिक आयोजन हुए। सुबह सेवायत शंकर लाल गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी व गौरव गोस्वामी ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच ठाकुर केशवदेव का केवड़ा, गुलाब जल व केसर युक्त जल से अभिषेक किया। ठाकुरजी को मेवा का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद ठाकुर जी को नवीन वस्त्र धारण कराकर भव्य फूलबंगला सजाया गया।
विज्ञापन

सायंकाल श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के भक्तों द्वारा ठाकुरजी के समक्ष भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर मनमोहन सराफ, महेश गोयल, विजय बंसल, महेश टेंट वाले, संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, कन्हैया लाल सुपारी वाले, प्रेम भगत, पीपी शर्मा, दिनेश कुमार अग्रवाल, बीएल गुप्ता, बिहारी लाल गोस्वामी और मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने व्यवस्थाओं को संभाला।
शनि जयंती पर पंचाभिषेक
शनि जयंती के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में आगरा रोड कंस टीला के नीचे स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों ने वैदिक मंत्रों के मध्य शनिदेव की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। दूध, दही, शहद, बूरा, घी से उनका पंचाभिषेक किया। शाम को फूलबंगला सजाया गया। महंत बनवारी लाल यादव, नरेंद्र कुमार गोला, रमेश कश्यप, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, पंडित रविकांत एवं पंडित रमाकांत थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें