फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होली पर प्रमुख मंदिर व चौराहों पर सजेगी रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। होली पर मथुरा-वृंदावन के प्रमुख चौराहे और मंदिरों पर रंगोली से सजे नजर आएंगे। मथुरा-वृंदावन के करीब 15 स्थलों पर नगर निगम की टीम यह रंगोली सजाएगी। इसकी शुरूआत नगर निगम से बृहस्पतिवार से कर दी। दो प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर रंगोली सजाई गई तो अलग ही छठा नजर आ रही थी। श्रद्धालु भी इसे देखकर काफी खुश दिखे।
विज्ञापन

ब्रज की होली का अलग ही महत्व है। मथुरा-वृंदावन की होली नहीं देखी तो आनंद ही नहीं आता। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को मथुरा-वृंदावन में होली पर आना होता है। यहां आने वाले श्रद्धालु एक अलग ही साख मन में लेकर जाएं, इसके लिए नगर आयुक्त अनुनय झा ने बृहस्पतिवार से इसकी शुरूआत करवा दी। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों के पास और प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाकर श्रद्धालुओं के आगमन की पटकथा लिखी गई। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्रीद्वारिकाधीश मंदिर, होलीगेट चौराहे पर रंगोली बनाई गई। नगर आयुक्त ने बताया कि मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर 28 मार्च को रंगोली सजाई जाएगी।
यहां पर सजेगी रंगोली
भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, होलीगेट, डीगगेट, सिविल लाइंस, स्टेट बैंक चौराहा, लक्ष्मीनगर, प्रेम मंदिर, विद्यापीठ चौराहा, नगर निगम वृंदावन के सामने, सौ शैय्या, श्रीकृष्ण जन्मस्थान रेलवे लाइन, पोतराकुंड, द्वारिकाधीश मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें