फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 15 घंटे अंधकार में डूबी पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे से सटी कॉलोनी पुष्पांजलि उपवन मंगलवार रात 15 घंटे अंधकार में डूबी रही। कारण बकाए के चलते विद्युत निगम ने इनकी बिजली काट दी थी। गुस्साए कॉलोनीवासियों ने डीएम आवास का घेराव करके धरना दे दिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर हरकत में आए तो रात एक बजे विद्युत निगम ने बिजली जोड़ दी। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि समय से बिजली बिल दे रहे हैं। पर बिल्डर बिल जमा न करे तो उसका हमें जिम्मेदार क्यों ठहरा जाता है।
विज्ञापन

पुष्पांजलि उपवन में करीब 400 परिवार रहते हैं। दो हजार की आबादी वाली इस कॉलोनी में मंगलवार को विद्युत निगम ने बिजली काट दी। कारण विद्युत बिल का बकाया होने के चलते यह कदम उठाया गया। इससे गुस्साए कॉलोनीवासी देर शाम को डीएम नवनीत सिंह चहल के आवास का घेराव करके धरने पर बैठ गए। डीएम के आवास पर धरने की सूचना पर मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस इन सभी को अपने साथ सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव और सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह के पास ले गई।
यहां पर कॉलोनीवासियों की समस्या को सुनकर विद्युत निगम के एक्सईएन मनीष गुप्ता को बुलवाया गया। रात को एक बजे विद्युत निगम ने कॉलोनी की बिजली जोड़ी। इसके बाद तय हुआ कि जब हर महीने बिल जमा कर रहे हैं लोग तो उनकी बिजली क्यों काटी जा रही है। कॉलोनी के सोसाइटी सचिव डॉ. सतेंद्र यादव ने बताया कि अब तय हो गया है कि जो बिजली का बिल समय से देगा, उसकी बिजली नहीं काटी जाएगी। जो नहीं दे रहा, उनकी बिजली काटी जाएगी। बकाया बिल्डर बीडी गोयल से विद्युत निगम वसूल करेगा। इस मौके पर राजकुमार चौधरी, अनिल शर्मा, अजय गौतम, केपी सिंह, प्रणत शर्मा, धीरज शर्मा एडवोकेट, योगेश गौतम आदि कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें